-: 2 वर्षीय बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 :-

🌟 राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एवं राज्य सरकार के नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों से वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का आवश्यक रूप से अध्ययन कर लेवें ।

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा

प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट बी.एड. (पी.टी.ई.टी.)-2026
(2 वर्षीय बी.एड. प्रवेश परीक्षा)

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

📅 Schedule
 📌For Online Application
विवरण महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ करने की तिथि 20-02-2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20-03-2026
 📌For Exam
प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 14-06-2026 (रविवार)

राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : आवेदन शुल्क

  • प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क:- 500₹

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : आयु सीमा

PTET (प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट) के लिए, योग्य होने के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। हालांकि, 2 साल के B.Ed प्रोग्राम या 4 साल के इंटीग्रेटेड B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. कोर्स में एडमिशन के लिए परीक्षा में बैठने की कोई अधिकतम उम्र सीमा नहीं है।
 

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : शैक्षणिक योग्यता

 शैक्षणिक योग्यता-
 (क) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में न्यूनतम 50% (पचास प्रतिशत) अंकों के साथ विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय की स्नातक/ स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री और विज्ञान एवं गणित में विशेषज्ञता के साथ कुल मिलाकर कम से कम 55% अंक प्राप्त करने वाले या उपरोक्त के समतुल्य कोई अन्य अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। । [एनसीटीई (मान्यता मानदंड एवं प्रक्रिया) विनियम, 2014 के परिशिष्ट-4 के अनुसार भारत के राजपत्र में अधिसूचित]
(ख) अनुसूचित जाति /जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / अति पिछड़ा वर्ग / पी. डब्ल्यू. डी. और अन्य वर्गों के लिए आरक्षण तथा अंकों में छूट राज्य सरकार के नियमों के अनुसार देय होगी। (वर्तमान में उपरोक्त वर्गों के लिए यह छूट 5% हैं अर्थात उपरोक्त वर्गों के लिए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में न्यूनतम 45% अंकों के साथ विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय की स्नातक/ स्नातकोत्तर उपाधि वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक डिग्री और विज्ञान एवं गणित में विशेषज्ञता के साथ कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करने वाले या उपरोक्त के समतुल्य कोई अन्य अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।)
 

बी.एड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी के पास स्नातक / स्नातकोत्तर स्तर पर शिक्षण विषय आवश्यक है :-

  1. शिक्षण विषय (Teaching Subject) का तात्पर्य है कि अभ्यर्थी ने अपने स्नातक अथवा स्नातकोत्तर स्तर परीक्ष में लिये गये वैकल्पिक विषय से है जो कि अभ्यर्थी ने इन विषयों को दो वर्षों तक विश्वविद्यालय परीक्षा में लिये हों।
  2. विश्वविद्यालय की टी.डी.सी. प्रथम वर्ष/द्वितीय वर्ष/तृतीय वर्ष की परीक्षा में अनिवार्य विषय के रूप में लिये गळे विषय जैसे सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिन्दी, सामान्य शिक्षा, सामान्य पर्यावरण, सामाजिक कार्य, प्रारम्भिक कम्प्यूटर भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का इतिहास अथवा प्रारम्भिक गणित, कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी) औ योग्यता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) शिक्षण विषय के रूप में मान्य नहीं होंगे। कला एवं विज्ञान ऑनर्स पद्धति से डिग्रीधारकों के वैकल्पिक विषयों के अतिरिक्त यदि उसी संकाय का कोई विषय दो वर्षों या अधिक लगातार पढ़क विश्वविद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण की है तो वह विषय शिक्षण विषय के रूप में मान्य होंगे।
  3. बीएड परीक्षा में सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों को सामाजिक अध्ययन विषय शिक्षण विषय लेने की अनुमति होगी जिन्होंन अपने स्नातक डिग्री में इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, भूगोल, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान अथव समाजशास्त्र में से कम से कम दो विषय अथवा समाजशास्त्र से उत्तीर्ण की हो।
  4. कृषि स्नातकों के अभ्यर्थी सामान्य विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय चुन सकते हैं तथा बी. एससी गृह विज्ञान डिग्र धारक अभ्यर्थी सामान्य विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषय चुन सकते हैं।
  5. जिन अभ्यर्थियों ने स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान अथवा लोक प्रशासन विषय का अध्ययन किया है वे नागरिक शास्त्र को शैक्षणिक विषय के रूप में चुन सकते हैं।

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : योग्यता नियमों पर स्पष्टीकरण

  1. पी.टी.ई.टी.-2026 मेरिट हेतु अभ्यर्थी की स्नातक स्तर की संकाय को ही आधार माना जायेगा। भिन्न संकाय की स्नातकोत्तर परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थी को संकाय अथवा शिक्षण विषय चुनने का अधिकार नहीं होगा।
  2. यदि कोई अभ्यर्थी एक ही संकाय के दो विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री धारित है तो वह उस संकाय में पी. जी. विषयों के आधार पर शिक्षण विषय का चुनाव कर सकेगा।
  3. वाणिज्य संकाय के स्नातक अर्थशास्त्र विषय नहीं चुन सकते हैं।
  4. ऐसे अभ्यर्थी को पी.टी.ई.टी.-2026 परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया जाएगा जो दो शैक्षणिक विषय चुनने के लिए नियमानुसार अधिकृत नहीं है।
  5. जो अभ्यर्थी पी.टी.ई.टी.-2026 के ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म की अन्तिम तिथि के समय योग्यताधारी नहीं हैं वे भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम काउंसलिंग में पंजीकरण की अन्तिम तिथि से पूर्व उपलब्ध होना चाहिए अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जायेगा।
  6. अयोग्य अभ्यर्थी को मात्र शुल्क जमा कराने के आधार पर प्रवेश का अधिकार नहीं होगा।
  7. ऑनर्स डिग्री धारक अभ्यर्थी जिन्होंने वैकल्पिक विषय के अतिरिक्त कोई विषय दो वर्ष तक नहीं पढ़ा है तो वह उन विषयों को शैक्षणिक विषय के रूप में नहीं चुन सकता है।

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • मेरिट लिस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : मॉडल प्रश्न पत्र

राजस्थान PTET (बी.एड.) 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

  • आवेदन - ऑनलाइन आवेदन द्वारा हमारी अधिकृत वेबसाईट: ptetvmoukota2026.in के माध्यम से किये जा सकेंगे ।
  • अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के निर्धारित ई मित्र कियोस्क के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते है एवं परीक्षा शुल्क जमा कर सकते है।
  • अभ्यर्थी स्वयं के स्तर से भी आवेदन कर सकते है। परीक्षा शुल्क जमा कराने हेतु ऑनलाइन पेमेंट / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड /नेट बैंकिंग / यूपीआई के जरिये किया जा सकेगा तथा सफलतापूर्वक ऑनलाइन भुगतान के पश्चात अपने आवेदन पत्र की हार्ड कोपी प्रिंट कर सकेंगे |
  • आवेदन पत्र ऑनलाइन ही स्वीकार्य होंगे, कार्यालय को हार्ड कोपी प्रेषित ना करें। किसी भी परिस्थिति में हाथ से भरे आवेदन पत्र / ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगें ।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समस्त प्रविष्ठियां सावधानी पूर्वक भरकर उसका प्रिंट ले तथा परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कोपी अपने पास संभाल कर रखे, जिसे काउंसलिंग के समय निर्देशानुसार जमा करवाना आवश्यक होगा | यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि होती है तो इस के लिए प्रार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा |
  • इस प्रवेश परीक्षा का शुल्क किसी भी दशा में रिफंडेबल (Refundable) नहीं है | अतः नियमों और निर्देशो के अंतर्गत जो अभ्यर्थी पूर्ण पात्रता रखते है, केवल वे ही आवेदन करे ।
  • अभ्यर्थी वेबसाईट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा निर्देश सावधानी पूर्वक पढकर ही आवेदन करे |
  • ऑन-लाइन आवेदन में सुविधा हेतु आवेदक, आवेदन-पत्र का प्रारूप वेबसाईट से डाउनलोड कर लें और उसे ऑन-लाइन आवेदन से पूर्व हाथ से भर लें। परीक्षार्थी अपना नाम, माता व पिता के नाम की वर्तनी अपने कक्षा-10 उत्तीर्ण प्रमाण पत्र के अनुसार दर्ज करें।
  • अभ्यर्थी सुनिश्चित कर लेवें कि आवेदन पत्र में स्वयं द्वारा दी गई सभी प्रविष्टियाँ सही हैं, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म दिनांक, पति/पत्नी का नाम, लिंग, जाति, श्रेणी, मोबाईल नम्बर, ई मेल में कोई संशोधन है तो सही कर लेवें।
  • आवेदन पत्र में अपलोड किये जाने वाला पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ आवेदन भरने की तिथि से तीन माह से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन पत्र में जैसा फोटो (दाढ़ी में क्लीन शेव) लगाया गया है, परीक्षा हॉल में वैसी ही स्थिति में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यदि पढ़ने के लिए चश्मा उपयोग में लाया जाता है तो चश्मा लगाकर फोटोग्राफ खिंचवाया जाना होगा। काले अथवा रंगीन चश्मे के साथ खिंचा हुआ फोटोग्राफ मान्य नहीं होगा।
    यदि किसी भी अभ्यर्थी ने एक से अधिक आवेदन किया है तब अंतिम भरा हुआ आवेदन ही मान्य होगा एवं उसी आवेदन के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। दो या अधिक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के समस्त फार्म निरस्त किये जा सकते हैं।
    आवेदक अपना ऑन-लाइन आवेदन-पत्र भरते समय अन्तिम रूप से सबमिट (Submit) करने के पूर्व उसकी प्रविष्टियों की पुनः जाँच कर आश्वस्त हो लें कि सभी प्रविष्टियां सही-सही भरी गई हैं। तत्पश्चात ही सबमिट (SUBMIT) बटन दबाएँ। प्रविष्टियों के सही होने के सम्बन्ध में ई-मित्र संचालक, साइबर कैफे, कियोस्क कंप्यूटर एजेन्सी या कम्प्यूटर ऑपरेटर पर निर्भर नहीं रहें अर्थात स्वयं भली-भांति सत्यापन कर लें। पुनः अभ्यर्थियों को स्पष्ट किया जाता है कि अपने आवेदन पत्र की भली-भांति जांच कर लेवें
  • कि इसमें रही त्रुटि / त्रुटियों में संशोधन कर लें अन्यथा आप परीक्षा में बैठने से वंचित हो सकते हैं तथा परीक्षा परिणाम आने के पश्चात भी अयोग्य हो सकते हैं।
  • अभ्यर्थी अपना नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो (अधिकतम 100 KB), अंगूठा निशानी (अधिकतम 100 KB) और हस्ताक्षर (अधिकतम 100 KB) अलग अलग JPG/JPEG फॉर्मेट में स्कैन कर लेवें। अभ्यर्थी अपनी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक की अंकतालिका व
  • प्रमाण पत्र, आरक्षण प्रामाण पत्र, सब केटेगरी (विधवा / तलाकशुदा / दिव्यांग / भूतपूर्व सैनिक /टाडा सहरिया इत्यादि) प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक ऑनलाइन आवेदन करते समय साथ रखें ।
  • वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध हैं जिन्हें अभ्यर्थी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से या स्वयं के कम्प्यूटर द्वारा भर सकते हैं। फोटो, अंगूठा निशानी व हस्ताक्षर को अपलोड कर आवश्यक सूचना की प्रविष्टियां करने के पश्चात् आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित फोटो प्रति अपने पास सुरक्षित व सम्भाल कर रखें, जिसे परीक्षा के पश्चात् काउंसलिंग के समय प्रवेश हेतु आवंटित संस्थान में जमा करवाना होगा।
  • ऑन लाइन आवेदन पत्र अभ्यर्थी स्वयं भरें अथवा अपनी देख-रेख में सावधानी पूर्वक भरवाएँ। आवेदन-पत्र किसी अन्य जरिये, जैसे- ई-मित्र, साइबर कैफे, ऑपरेटर आदि, द्वारा भरे जाने की स्थिति में अभ्यर्थी समस्त सूचनाएं अपने प्रमाण-पत्रों के अनुसार आवेदन-पत्र में सावधानी पूर्वक जाँचने के पश्चात ही फॉर्म सबमिट करे |
  • परीक्षा केन्द्र के चयन हेतु जिलों के नाम की सूची आवेदन पत्र में दी गयी है। आवेदन सबमिट करने के पश्चात परीक्षा केन्द्र परिवर्तन हेतु कोई प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा | केन्द्र आवंटन के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय का निर्णय अन्तिम होगा।
  • प्रवेश पत्र केवल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर ही उपलब्ध रहेंगे, जिसे अभ्यर्थी को स्वयं प्रिंट कर के परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कार्यालय द्वारा डाक से नहीं भेजा जायेगा।
  • ऑन लाइन भुगतान के द्वारा आवेदन शुल्क जमा करवाने के पश्चात् भी यदि आवेदन पत्र का प्रिंट नहीं निकलता है तो इस कार्यालय की वेब साइट पर उपलब्ध हेल्प लाइन नम्बर 9116828238 पर 08:00 AM से 08:00 PM तक सम्पर्क कर सकते हैं।
  • राजस्थान दिव्यांग व्यक्तियों के नियोजन नियम, 2000 के अनुसार मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रदत्त दिव्यांग का प्रमाण-पत्र 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग होने पर ही अभ्यर्थी दिव्यांग हेतु आरक्षित पदों हेतु पात्र माना जायेगा।
  • ऐसे अभ्यर्थी जिनमे शारीरिक दोष/अक्षमता हो जो उसके द्वारा सम्पादित किये जाने वाले अध्यापन कार्य में बाधा डालें जैसे गूंगा होना, बोलने में असमर्थ होना, पूर्णरूप से बहरा होना दोनों हाथों का नहीं होना जिससे श्यामपट्ट कार्य नहीं कर सके दोनों पैरों का नहीं होना, जिससे कक्षा में खड़ा नहीं हो सके आदि इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के पात्र नहीं है अतः ऐसे अभ्यर्थी आवेदन नहीं करें। उपर्युक्त के अतिरिक्त नेत्रांध व अन्य दिव्यांग प्रवेश के पात्र होंगे।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

राजस्थान PTET (बी.एड.) महत्वपूर्ण सूचनाएं

राजस्थान PTET 2026 सिलेबस

राजस्थान PTET 2026 एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए है जो पूरे राजस्थान में B.Ed. या इंटीग्रेटेड B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं। एग्जाम यह चेक करता है कि आप कितनी सफाई से सोच सकते हैं, आइडिया समझ सकते हैं और उन्हें आसान तरीकों से बता सकते हैं। ये सभी एक अच्छा टीचर बनने के लिए ज़रूरी खास स्किल्स हैं। अच्छा करने के लिए, PTET 2026 का पूरा सिलेबस जानना और हर हिस्से को ध्यान से पढ़ना बहुत मददगार होता है। PTET पेपर में चार मुख्य हिस्से होते हैं — मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस, और हिंदी या इंग्लिश में लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी। हर सेक्शन अलग-अलग स्किल्स को चेक करता है जो टीचिंग में काम आते हैं। राजस्थान PTET 2026 एग्जाम के हर हिस्से का पूरा सिलेबस नीचे दिया गया है।

Rajasthan PTET Mental Ability 
  • Reasonin
  • Imagination
  • Judgement
  • Decision Making
  • Creative Thinking
  • Generalization
  • Drawing inferences, etc.

 

Rajasthan PTET Teaching attitude & Aptitude Test 
  • Social Maturit
  • Leadership
  • Professional Commitment
  • Interpersonal Relations
  • Communication
  • Awareness etc.

 

Rajasthan PTET General Awareness 
  • Current Affairs; both national and international
  • Indian History & Culture
  • India and its Natural Resources
  • Great Indian Personalities
  • Awareness about Environment
  • Knowledge about Rajasthan

 

Rajasthan PTET Language Competency in Hindi or English
  • Vocabulary
  • Functional Grammar
  • Sentence Structures
  • Comprehension etc.
 
  Commonly Asked Questions
Top Question

राजस्थान PTET नोटिफिकेशन 2026 कब जारी हुआ था?
PTET राजस्थान नोटिफिकेशन 2026, 20 फरवरी 2026 को जारी हुआ था।

राजस्थान PTET 2026 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख क्या है?
कैंडिडेट राजस्थान B.Ed एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 2026, 20 मार्च 2026 तक जमा कर सकते हैं।

राजस्थान B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 कौन करवा रहा है?
राजस्थान PTET 2026 एग्जाम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी करवाएगी।

राजस्थान 2026 PTET एग्जाम की तारीख क्या है?
PTET 2026 एग्जाम 14 जून 2026 को होगा।

PTET 2026 के लिए कम से कम क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?
एलिजिबल होने के लिए कैंडिडेट के साइंस, सोशल साइंस, या ह्यूमैनिटीज में बैचलर या मास्टर डिग्री में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।

क्या राजस्थान 2026 PTET के लिए कोई उम्र सीमा है?

एप्लिकेंट की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। हालांकि, PTET 2026 परीक्षा में बैठने के लिए कोई ऊपरी उम्र सीमा नहीं है।

राजस्थान PTET 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस क्या है?
राजस्थान PTET 2026 के लिए एप्लीकेशन फीस ₹500 है।

राजस्थान PTET 2026 परीक्षा किस माध्यम से आयोजित की जाएगी?
राजस्थान 2026 PTET परीक्षा ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी।