-: प्री डी. एल. एड. परीक्षा – 2026 :-

🌟 राजस्थान में संचालित विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय डी. एल. एड. सामान्य / डी. एल. एड. संस्कृत (Formerly known as B.S.T.C.) पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु राजस्थान सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् (NCTE) द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से वेबसाईट https://predeledraj2026.com पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:-

प्री D.El.Ed. परीक्षा, 2026

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य संस्कृत) प्रवेश परीक्षा 2026

(पहले B.S.T.C. के नाम से जाना जाता था)

प्री D.El.Ed  कोर्स 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि : 02-12-2025
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28-02-2026
  • परीक्षा की तिथि : बाद में घोषित की जायेगी
  • आवेदन में सुधार करने की तिथि - 28-01-2026 से 06-02-2026 तक
  • प्रथम चरण की अलोटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (13555/-) का ऑनलाइन भुगतान तिथि - NA
  • प्रथम चरण अलोटमेंट सूची - NA
  • काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क - NA
  • परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि - NA
  • आपत्ति निराकरण एवं अंतिम उत्तर कुंजी का प्रकाशन - NA
कॉउन्सलिंग तिथि - 

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : आवेदन शुल्क

  • डी. एल. एड. (सामान्य) एवं डी. एल. एड. (संस्कृत) - दोनों पाठ्यक्रम हेतु :- 500₹
  • डी. एल. एड. (सामान्य) अथवा डी. एल. एड. (संस्कृत) - किसी एक पाठ्यक्रम हेतु :- 450₹
  • काउंसलिंग पंजीयन एवं शुल्क -  5000₹
नोटः इस प्रवेश परीक्षा का शुल्क किसी भी दशा में रिफंडेबल (Refundable) नहीं है। अतः नियमों और निर्देशों के अंतर्गत जो अभ्यर्थी पूर्ण पात्रता रखते हैं, केवल वे ही आवेदन करें।

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : आयु सीमा

  • आयु : अभ्यर्थी की आयु परीक्षा तिथि को 28 वर्ष से अधिक ना हो।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का बंधन नहीं है। अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अति पिछड़ा वर्ग (MBC) / आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) एवं महिलाओं के लिए राजस्थान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों / नियमों के अनुरूप आयु सीमा में छूट देय होगी।
  • आरक्षण : प्रवेश के लिए आरक्षण राज्य सरकार के नियमानुसार होगा।

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : शैक्षणिक योग्यता

विशेष सूचना :
जिन अभ्यर्थियों ने 12वीं कक्षा वरिष्ठ उपाध्याय में उत्तीर्ण किया हुआ है वे अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय अपनी कक्षा का विवरण दर्ज करते समय वरिष्ठ उपाध्याय विकल्प का ही चयन करें।

विभिन्न वर्गों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम प्रतिशत अंक निम्नानुसार होंगे:-

→ क्लास 12th में कैटेगरी के हिसाब से परसेंटेज मार्क्स

श्रेणी प्रतिशत
सामान्य 50%
एस.सी. / एस.टी 45%
ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस 45%
PwBD (40% और उससे अधिक) 45%
जनरल कैटेगरी (विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाएं) 45%
 
प्री बी.एस.टी.सी. फॉर्म अप्लाई करते समय ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स→
  • क्लास 10th की मार्कशीट
  • क्लास 12th की मार्कशीट
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • मोबाइल नंबर,
  • जीमेल आईडी
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (ऑफलाइन)
  • मेरिट लिस्ट
  • काउंसलिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : सहायता केन्द्र

  • हेल्पलाइन नंबर: 6375584979 प्रातः 08:00 बजे से सांय 08:00 बजे तक क्रियाशील रहेगा।
  • Email id:- predeled2026@vmou.ac.in
  • Website https://predeledraj2026.com

प्री D.El.Ed कोर्स 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

आवेदन - ऑनलाइन आवेदन अधिकृत वेबसाइट https://predeledraj2026.com के माध्यम से किये जा सकेंगे।
  • अभ्यर्थी राजस्थान राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से भी फॉर्म भर सकते हैं एवं परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी स्वयं के स्तर से भी आवेदन कर सकते है। परीक्षा शुल्क जमा कराने हेतु ऑनलाइन पेमेंट / डेबिट कार्ड /क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के जरिये किया जा सकेगा तथा सफलतापूर्वक ऑनलाइन भुगतान के पश्चात अपने आवेदन पत्र की हार्ड कोपी प्रिंट कर सकेंगे।
  • आवेदन पत्र ऑनलाइन ही स्वीकार्य होंगे, कार्यालय को हार्ड कोपी प्रेषित ना करें। किसी भी परिस्थिति में हाथ से भरे आवेदन पत्र / ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं किये जायेंगें।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में समस्त प्रविष्ठियां सावधानी पूर्वक भरकर उसका प्रिंट लें तथा परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने पास संभाल कर रखें, जिसे काउंसलिंग के समय निर्देशानुसार जमा करवाना आवश्यक होगा। यदि आवेदन पत्र में कोर्ड त्रुटि होती है तो इस के लिए प्रार्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

प्री D.El.Ed  कोर्स : महत्वपूर्ण—लिंक

📢 ऑनलाइन आवेदन
📜 अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

Pre DElEd Syllabus

Pre. D. El. Ed. Examination - 2026

प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (सामान्य / संस्कृत) प्रवेश परीक्षा, 2026

पाठ्यक्रम (Syllabus)

अधिकतम अंक : 600

पाठ्यक्रम प्रश्नों की संख्या कुल अंक
मानसिक योग्यता 50 150
राजस्थान की सामान्य जानकारी 50 150
शिक्षण अभिक्षमता 50 150
भाषा योग्यता
1. अंग्रेजी 20 60

2. (अ) संस्कृत

अथवा

(ब) हिंदी

30

अथवा

30

90

अथवा

90

कुल 200 600
Mental Ability (मानसिक योग्यता)   50 प्रश्न

Reasoning (तार्किक योग्यता), Analogy (दो वस्तुओं की आंशिक समानता या समरूपता), Discrimination (विभेदीकरण), Relationship (सम्बन्धता), Analysis (विश्लेषण), Logical Thinking (तार्किक चिन्तन)

General Awareness of Rajasthan 50 प्रश्न

Historical Aspect (ऐतिहासिक पक्ष). Political Aspect (राजनैतिक पक्ष). Art, Culture and Literature Aspect (कला, संस्कृति और साहित्य पक्ष). Economic Aspect (आर्थिक पक्ष), Geographical Aspect (भौगोलिक पक्ष), Folk Life (लोक जीवन), Social Aspect (सामाजिक पक्ष). Tourism Aspect (पर्यटन पक्ष)

Teaching Aptitude ( शिक्षण अभिक्षमता) 50 प्रश्न

Teaching Learning (शिक्षण अधिगम), Leadership Quality (नेतृत्व गुण), Creativity (सृजनात्मकता), Continuous and Comprehensive Evaluation (सतत एवं व्यापक मूल्यांकन), Communication Skills (संप्रेषण कौशल), Professional Attitude (व्यावसायिक अभिवृत्ति) Social Sensitivity (सामाजिक संवेदनशीलता)

MLanguage Ability (भाषा योग्यता) 50 प्रश्न

1. अंग्रेजी-20 प्रश्न-- 60 अंक
Comprehension, Spotting Errors, Narration, Preposition, Articles, Connectives, Correction of Sentences, Kind of Sentences, Sentence Completion, Tense, Vocabulary, Synonyms, Antonyms, One Word Substitution, Spelling Errors.
2. (A) Sanskrit संस्कृत 30 प्रश्न-- 90 अंक
(केवल प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed.)- संस्कृत पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए) स्वर, व्यंजन (उच्चारण स्थान), शब्द रूप (अकारान्त पुल्लिंग, अकारान्त स्त्रीलिंग, नपुंसकलिंग) धातु रूप (लट् लकार, लोट्लकार, लङ् लकार और विधिलिंङ्ङ्ग लकार), उपसर्ग और प्रत्यय, संधि (स्वर, व्यंजन और विसर्ग सन्धि), समास (तत्पुरुष, द्विगु और कर्मधारय समास) लिंग एवं वचन, विभक्तियां और कारक ज्ञान।
अथवा
(B) Hindi (हिन्दी) 30 प्रश्न
(केवल प्रारम्भिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El..Ed.)- सामान्य पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए) शब्द ज्ञान-पर्यायवाची शब्द, विलोम शब्द। युग्म शब्द, वाक्य विचार, शुद्धिकरण (शब्द शुद्धि एवं वाक्य शुद्धि) मुहावरे एवं कहावतें, सन्धि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।

I-60 Marks +II (A अथवा B) -90 Marks = 150 Marks

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Top Question