-: भारतीय नौसेना सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 बैच :-

🌟 सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 बैच के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों (जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। एस एस आर (मेडिकल) भर्ती के लिये रिक्त पदों को राज्यों के अनुसार आवंटित किया जायेगा।

भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026-27

विज्ञापन संख्या 02/2027 बैच

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण दिनांक

भर्ती गतिविधियाँ संभावित समय सीमा
स्टेज । - INET 2026
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि 14 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
06 अप्रेल 2026
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की प्रारंभ तिथि 10 अप्रेल 2026
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि-सुधार करने की अंतिम तिथि
11 अप्रेल 2026
स्टेज । - INET
मई 2026
चरण । - INET के परिणाम की घोषणा मई 2026
चरण ।। - सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027
शॉर्टलिस्टिंग और कॉल लेटर जारी करना
फरवरी 2027
सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 के लिए चरण ॥
मार्च 2027
सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 के लिए चिल्का में प्रेरण मई 2027
NOTE: ध्यान दें: उपयुाि नर्तनथयां अस्थायी िैं और प्रत्येक गनर्तनवनर् की सटीक नर्तनथयां संबंनर्र्त अनर्सूचना और उम्मीदवार पंजीकरर् पोटाल पर घोनषर्त की जाएं गी।

सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) परीक्षा हेतु आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी प्रकार से भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : आवेदन शुल्क

  • (क) सभी वर्ग के उम्मीदवार हेतु आवेदन शुल्क - 649₹

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : आयु सीमा

आयुः सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 बैचः उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 - 31 अक्टूबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
ध्यान दें 01 मई 2005-31 अक्टूबर 2009 के बीच पैदा हुए उम्मीदवार INET 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अलावा, उम्मीदवार ऊपर दिखाए गए आयु मानदंड के अनुसार संबंधित बैच की स्टेज ॥ भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।
भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : वैकेंसी डिटेल्स

कुल पदों की संख्या : — NA

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यताएं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से बयोलॉजी, भौतिकी विषय और रसायन विज्ञान के साथ 10+2 में न्यूनतम 50% अंकों के साथ (40% न्यूनतम प्रति विषय) उत्तीर्ण की हो।
नोट:- शैक्षणिक वर्ष 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। हालाँकि, ऐसे उम्मीदवारों का चयन केवल तभी किया जाएगा जब वे भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरणों के दौरान मूल मार्कशीट प्रस्तुत करेंगे (मार्कशीट की इंटरनेट कॉपी स्वीकार्य नहीं है) भर्ती के लिए पात्र होने के लिए संबंधित श्रेणी के लिए कुल मिलाकर और साथ ही व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त करने चाहिए।

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : वेतन एवं अन्य सुविधाएं

  • वेतन एवं भत्ते. - प्रारम्भिक प्रशिक्षणअवधि के दौरान, भर्ती होने पर नौसैनिकों को स्टाईपेंड के रूप में 14,600/-रुपये प्रतिमाह देय होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, डिफेंस वेतन मैट्रिक्स के लेवल 3 (21,700/- रुपये से 69,100/-रुपये) में रखा जायेगा। इसके अलावा सैनिक सेवा भत्ता 5200/- रुपये को महंगाई भत्ता (जो लागू होगा) के साथ जोड़कर दिया जायेगा।
  • पदोन्नति. - मास्टर चीफ़ पेटी ऑफिसर-। के रैंक तक पदोन्नति के अवसर हैं। जिसमे वेतन स्केल डिफेंस वेतन मेट्रिक्स के लेवल 8 (47,600/- रुपये से 1,51,100/- रुपये) देय होगा साथ ही 5200/- रुपये प्रतिमाह सैनिक सेवा भत्ता दिया जायेगा। रिकॉर्ड श्रेष्ठ होने, निर्धारित परिक्षाएं तथा एसएसबी उत्तीर्ण कर लेने पर कमीशंड अधिकारी के पद तक पदोन्नति के अवसर भी हैं।
 

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : चयन प्रक्रिया

प्रथम चरण (आई एन ई टी भारतीय नौसेना प्रवेश परीक्षा)

  • लिखित परीक्षा

द्वितीय चरण

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • लिखित परीक्षा
  • भर्ती चिकित्सा परीक्षा)

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती 2026 : के लिए आवेदन कैसे करें

सीनियर सेकेंड्री रिक्रूट (मेडिकल) 02/2027 बैच के लिए उम्मीदवार 14 मार्च (00:01 बजे) से 06 अप्रैल 2026 (17:00 बजे) तक केवल वेबसाइट https://joinindiannavy.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय सही विवरण भरें। किसी भी स्तर पर पहचाने गए उम्मीदवारों द्वारा जानकारी की गलत घोषणा के परिणामस्वरूप उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आवेदन देश भर के कॉमन सर्विस सेंटर (सी एस सी) से अपलोड किया जा सकता है, शुल्क 60 रुपये + जी एस टी। यह सुविधा पूरी तरह से वैकल्पिक है।
 
फोटोग्राफ
  • पासपोर्ट आकार का हालिया रंगीन फोटोग्राफ (Mar 26 से पहले नहीं लिया गया हो) 10 के बी से 50 के बी साइज़ तक तथा बिना सर ढके (सिखों के अतिरिक्त) हल्की प्रष्ट भूमि में सामने का चित्र होना चाहिए। उम्मीदवार को अपने सीने के सामने एक काली स्लेट पकड़े हुए जिसपर उम्मीदवार का पूरा नाम औए फोटो लेने की तारीख स्पष्ट रूप से बड़े अक्षरों में सफ़ेद चाक से लिखी होनी चाहिए। अपलोड की गयी फोटोग्राफ की तुलना में उम्मीदवार की उपस्थिती में परिवर्तन जैसे कि बढ़ती हुई दाढ़ी, सर पर टोपी आदि होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • आवेदन पत्र भरने के दौरान वेबकैम के माध्यम से लाइव फोटो खींची जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वे आवेदन पत्र भरते समय अच्छी गुणवत्ता वाले फ़ोटो खींचे। जो फ़ोटो स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देंगे जैसे कि धुंधले, काली छाया इत्यादि दिखाई देगी तो उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

*आवश्यक सूचना

  • परीक्षा परिसर के अंदर मोबाइल फोन या किसी भी अन्य संचार उपकरणो की अनुमति नहीं है। इन निर्देशों के किसी भी उल्लंघन से अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी, जिसमें भविष्य की परीक्षा से प्रतिबंध शामिल होगा।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि का इंतज़ार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।
  • किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा परिसर में आज्ञा की अवहेलना और गलत व्यवहार नहीं करना है।
  • ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का चयन का निर्णय सावधानी पूर्वक करना चाहिए।
  • अभ्यर्थियों को एक से अधिक आवेदन जमा नहीं करने चाहिए। यदि किसी अभ्यर्थी का एक से अधिक आवेदन प्राप्त होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी।
  • भर्ती के प्रत्येक चरण में उम्मीदवार की पात्रता या अन्यथा के संबंध में भारतीय नौसेना का निर्णय अंतिम होगा।
  • निवास प्रमाण पत्र के बारे में गलत जानकारी के परिणामस्वरूप भर्ती, प्रशिक्षण और उसके बाद किसी भी चरण में उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान जमा किए गए विवरणों में सुधार के लिए उम्मीदवारों को आवेदन विंडो बंद होने के बाद 02 दिनों की विंडो प्रदान की जाएगी। INET परीक्षा के बाद 02 दिनों की अवधि के लिए एक अतिरिक्त सुधार विंडो सक्रिय की जाएगी। इसके बाद किसी भी सुधार/संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान एनसीसी प्रमाणपत्रों और तस्वीरों सहित दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। नकली दस्तावेज़ और/या गलत विवरण घोषित करने वाले उम्मीदवार अयोग्यता के लिए उत्तरदायी होंगे।
नोट*— उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना पढ़ना आवश्यक है।

भारतीय नौसेना एसएसआर (मेडिकल) भर्ती महत्वपूर्ण—लिंक

📢 ऑनलाइन आवेदन
📜 अधिसूचना डाउनलोड करें
यहाँ क्लिक करें
पाठ्यक्रम
आधिकारिक वेबसाइट

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न